Showing posts with label rail after 1947. Show all posts
Showing posts with label rail after 1947. Show all posts

Railway Gk | RRB Exam | Railway Group D Syllabus

  • सन् 1947 के देश विभाजन के बाद भारत की 11200 किमी रेल लाइन पाकिस्तान में चली गई|
  • सन् 1947-48 में भारत में रेलमार्गों की कुल लम्बाई 54375 किमी थी|
  • सन् 1948 में चितरंजन (पश्चिम बंगाल) में ‘चितरंजन लोकोमोटिव कारखाना’ स्थापित किया गया| 1950 ई. में इस कारखाने से पहला भाप इंजन बनाया गया |
  • सन् 1953 में इस कारखाने की स्वर्ण जयंती पर मद्रास में ‘इंटीग्रल रेल कोच फेक्ट्री’ की स्थापना की गई|
  • 1 मार्च, 1969 को देश की पहली सुपरफास्ट ट्रेन ब्रोडगेज लाइन पर दिल्ली से हावड़ा के बीच शुरू की गई, इसका नाम ‘राजधानी एक्सप्रेस’ रखा गया| दूसरी ‘राजधानी एक्सप्रेस’ सन् 1972 में दिल्ली से बम्बई सेन्ट्रल के मध्य चलाई गई थी|
  • 5 फरवरी, 1972 को चितरंजन कारखाने में भाप के इंजन का निर्माण बंद किया गया| अंतिम भाप इंजन का नाम ‘आखिरी सितारा’ था |
  • वर्तमान में भारत की सबसे लम्बी दुरी तय करने वाली रेल ‘विवेक एक्सप्रेस’ है| यह डिब्रूगढ़ (असम) से कन्याकुमारी (तमिलनाडु) तक जाती है | यह रेलमार्ग भारत का सबसे लम्बा तथा विश्व का आठवाँ सबसे लम्बा रेलमार्ग है| इसकी लम्बाई 4278 किमी है| विवेक एक्सप्रेस एस दुरी को 82 घन्टे 40 मिनट में तय करती है |
  • भारत की दूसरी सबसे लम्बी दुरी तय करने वाली रेल हिमसागर एक्सप्रेस 3 अक्टूबर, 1984 को शुरू की गई, जो जम्मू से कन्याकुमारी तक, 3738 किमी का सफर तय करती है | यह रेलगाड़ी इस सफर के दौरान कुल 11 राज्यों से होकर गुजरती है |
  • सन् 1855 में बने फेयरी क्वीन भाप इंजन को सबसे लम्बे समय (133 वर्ष) तक चालित अवस्था में होने के कारण सन् 1988 में ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स’ में शामिल किया |
  • 11 जनवरी, 1992 को कपूरथला कोच फैक्ट्री ने पहला स्वदेशी वातानुकूलित सवारी डिब्बा बनाया |
  • 8 मई, 1993 को जयपुर व अजमेर के मध्य पहली ‘डिजिटल सूक्ष्म तरंग लिंक’ पर्णाली स्थापित |
  • सन् 1995 में रेल परिवहन संग्रहालय का नाम बदलकर ‘राष्ट्रीय रेल संग्रहालय’ किया|
  • 4 मार्च, 1996 में मुम्बई के विक्टोरिया टर्मिनल का नाम बदलकर ‘छत्रपति शिवाजी टर्मिनल’ रखा गया|
  • सन् 1999 में दिल्ली जंक्सन विशव परिद्श्य पर अंकित हुआ| इस वर्ष यहाँ 11000 रिले और 1122 मूवमेंट वाली सर रिले इन्टर लॉकिंग व्यवस्था शुरू की गई| इसके अन्तर्गत 45 दिनों के कार्य को मात्र 44 घन्टे में पूरा कर लिया गया|
  • विशव की इस सबसे बड़ी रूट रिले व्यवस्था को लागु करने के फलस्वरूप दिल्ली जंक्सन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज हुआ|
  • 1 अगस्त, 1999 को पठानकोट-पालमपुर मार्ग पर छोटी लाइन की लग्जरी गाड़ी कांगड़ा क्वीन शुरू हुई|
  • भारत रेलवे में 16 अप्रैल को ‘रेल दिवस’ तथा 10-16 अप्रैल को ‘रेल सप्ताह’ मनाया जाता है|
  • भारतीय रेलवे में अधिकतम रेलवे सुरंगों वाला रेलवे खण्ड उत्तर रेलवे का कालका-शिमला खण्ड है, जिस पर 103 सुरंगें है|
  • 14 फरवरी, 2009 को जम्मू-कश्मीर राज्य में मजहोम (बड़गाम) से बारामुला के बीच रेल सेवा का शुभारम्भ किया| इस रेल सेवा के शुरू हो जाने के बाद उत्तर व दक्षिण कश्मीर देश के रेलमार्ग मानचित्र पर अंकित हो गए|
  • 14 फरवरी, 2009 को कानपूर (उत्तर प्रदेश) में ‘डिरेलमेंट तकनीक’ का सफल परीक्षण किया गया| यह विश्व में पहला ऐसा पर्योग है, जिसमें कि ट्रैक से उतरते ही रेल के पहिये थम जाएँगे|